नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच बड़ी खबर आई है। केंद्र सरकार ने एक महत्वपूर्ण सुरक्षा कदम उठाते हुए उत्तर और पश्चिम भारत के 32 प्रमुख हवाई अड्डों को अस्थायी रूप से बंद करने का फैसला लिया है।
यह कदम नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) और एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) द्वारा जारी नोटिस टू एयरमेन के तहत लिया गया है।
डीजीसीए के अनुसार, इन हवाई अड्डों से सभी प्रकार की नागरिक उड़ान सेवाएं 9 मई से 14 मई 2025 तक (भारतीय समय अनुसार 15 मई सुबह 5:29 बजे तक) अस्थायी रूप से बंद रहेंगी।
इस दौरान कोई भी सिविल विमान ग्राउंड लेवल से लेकर अनलिमिटेड ऊंचाई तक उड़ान नहीं भर सकेगा। यह निर्णय सुरक्षा और ऑपरेशनल कारणों के आधार पर लिया गया है।
नागरिक उड्डयन मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्टि की है कि यह निर्णय पाकिस्तान से लगती सीमा और नियंत्रण रेखा पर संदिग्ध ड्रोन गतिविधियों के मद्देनजर लिया गया है।
इन क्षेत्रों में पाकिस्तान से आने वाले ड्रोन हमलों की आशंका जताई गई है, जो भारतीय सैन्य ठिकानों या रणनीतिक नागरिक स्थलों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
जानें प्रभावित हवाई अड्डे
- अमृतसर
- श्रीनगर
- जम्मू
- अवंतीपुरा
- हिंडन
- अंबाला
- चंडीगढ़
- पठानकोट
- जोधपुर
- जैसलमेर
- भुज
- बीकानेर
- लेह
- शिमला
- कुल्लू
- कुल्लू
- पिथौरागढ़
सरकारी सूत्रों के अनुसार यह बंदी पूर्ण रूप से अस्थायी है और परिस्थिति की समीक्षा के आधार पर इसे आगे बढ़ाया या समाप्त किया जा सकता है।
सभी एयरलाइंस और चार्टर ऑपरेटर्स को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपनी उड़ानों की योजना वैकल्पिक मार्गों और हवाई अड्डों के माध्यम से बनाएं और यात्रियों को पूर्व जानकारी दें।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj