पांच दिवसीय ‘फन ब्रेकर समर कैंप’ का शुभारंभ

झारखंड
Spread the love

रांची। हैलो किड्स, अपर बाज़ार और स्टडी स्टूडियो के संयुक्‍त तत्वावधान में पांच दिवसीय ‘फन ब्रेकर समर कैंप’ का शुभारंभ किया गया। कैंप के पहले दिन का थीम ‘नेचर’ था। इसमें सजावट, खेल गतिविधियां और भोजन सभी कुछ प्रकृति थीम पर आधारित थे। कैंप में 2 से 12 साल तक के बच्चे भाग ले रहे हैं।

बच्चों का स्वागत वेलकम गेम और गिफ्ट से किया गया। कैंप में योगा और मैडिटेशन का प्रशिक्षण भी दिया गया। बच्चों को फॉयल पेंटिंग करायी गई। साथ ही, बच्चों को जूट से टी कोस्टर बनाने का भी प्रशिक्षण दिया गया। प्रकृति से जुड़े व्यंजन परोसे गये।

इस कैंप को सफल बनाने में हैलो किड्स की निदेशक कुशा जलान के अलावा अंशु मुंद्रा, ऋचा जालान, हैलो किड्स की शिक्षिकाएं साक्षी चौहान, दीपिका गाबा आदि का योगदान रहा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK