जमशेदपुर। गीता थिएटर और रॉबिन हुड आर्मी के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, आदित्यपुर में स्पेशल समर कैंप चल रहा है। कैंप के पांचवें दिन रॉबिन हुड आर्मी के स्वयंसेवी ने बच्चों को आपातकालीन स्थिति में सीपीआर एवं प्राथमिक उपचार देना सिखाया।
इसके बाद 10 सदस्यों वाली 10 दलों का निर्माण किया गया। उन्हें गीता थिएटर द्वारा दिए समाजिक विषय पर 30 मिनट में नुक्कड़ नाटक तैयार करने था। इसके बाद सभी दल अपने-अपने सदस्यों के साथ नुक्कड़ नाटक तैयार करने में लग गए। 30 मिनट के बाद तैयार दलों के साथ गीता थिएटर, रॉबिन हुड आर्मी, विद्यालय प्रबंधक के साथ चौराहे पहुंचकर नुक्कड़ नाटकों का मंचन किया।
सभी दलों ने एक से बढ़कर एक नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। हमें नई-नई बातों को जानने का मौका मिला। बच्चों की रचनात्मक शैली देखकर गीता थिएटर के सदस्य हैरान थे कि इस तरह से भी नाटकों का मंचन किया जा सकता है।
अंत में फल और बिस्कुट का वितरण बच्चों के बीच किया गया। सभी बच्चे से विद्यालय के समर कैंप हॉल रूम में पांचों दिनों की गतिविधि पर बातें हुई। बच्चों ने संस्था के लोगों को हाथों से बना आभार कार्ड प्रदान किया।
मौके पर गीता थिएटर के पूरे सदस्य, रॉबिन हुड आर्मी और विद्यालय प्रबंधक, प्रधानाचार्या एवं अध्यापक अध्यापिका उपस्थित रहें। समर कैंप का समापन करते हुए एक सामूहिक तस्वीर ली गई।
दलों के नाम और नाटक के विषय
स्वर्णरेखा – नशा मुक्ति
यमुना – स्वच्छता अभियान
गंगा – बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ
दामोदर – सर्व शिक्षा
गोदावरी – गुड टच बैड टच
सरस्वती – पर्यावरण संरक्षण
खरकई – बाल विवाह
गंडक – नागरिक सुरक्षा
महानंदा – जल संरक्षण
कोसी – बाल शोषण
यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK