- राज्य सरकार की चुप्पी शर्मनाक: शशांक राज
रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा 11वीं जेपीएससी का परीक्षाफल जारी नहीं किए जाने के खिलाफ आयोग कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर अभ्यर्थी बैठे हैं। उनसे आज भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) झारखंड प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने मुलाकात की। उन्होंने अभ्यर्थियों के धैर्य, संघर्ष और दृढ़ता की सराहना की। कहा कि यह आंदोलन झारखंड के युवाओं की आवाज़ है, जिसे अब नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
सरकार पर बोला सीधा हमला
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड सरकार युवाओं के भविष्य के प्रति पूरी तरह असंवेदनशील हो चुकी है। रोजगार के नाम पर या तो भर्तियां होती नहीं, अगर होती हैं तो पेपर लीक, भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की भेंट चढ़ जाती हैं। जेपीएससी का यह मामला युवाओं के सब्र की परीक्षा ले रहा है, लेकिन अब युवा चुप नहीं बैठेंगे।
अवैध उगाही में सक्रिय है
श्री राज ने कहा कि सरकार ट्रैफिक चालानों और अवैध उगाही में तो सक्रिय है, लेकिन युवाओं की रोज़ी-रोटी के सवाल पर पूरी तरह मौन है। ऐसे शासन को अब चेत जाना चाहिए। यह आंदोलन केवल जेपीएससी अभ्यर्थियों का नहीं, बल्कि पूरे झारखंड के युवाओं की आक्रोशित चेतना का प्रतीक है।
भाजयुमो की चेतावनी
यदि सरकार शीघ्र निर्णय नहीं लेती तो भाजयुमो राज्य भर में ज़ोरदार जनआंदोलन करेगा और सड़कों पर उतरकर इस निकम्मी सरकार को आईना दिखाएगा। भाजयुमो झारखंड प्रदेश इस सत्याग्रह और अनशन को अपना पूर्ण समर्थन देता है। हर मोर्चे पर युवाओं के साथ खड़ा रहेगा।
भाजयुमो की प्रमुख मांगें
- जेपीएससी द्वारा लंबित परिणामों की तत्काल घोषणा की जाए।
- परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाया जाए।
- राज्य सरकार इस मामले में स्पष्ट स्थिति रखे और युवाओं से संवाद करे।
यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK