जमशेदपुर। जमशेदपुर में गिरती कानून व्यवस्था से अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ गया है। लोग त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। इसी बीच बिष्टुपुर थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने जुगसलाई निवासी सादिक नामक युवक को चोरी के मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है।
सूत्रों के मुताबिक, बीते कुछ दिनों से शहर में मोबाइल छिनतई की घटनाओं में तेजी से इजाफा हुआ था। इन वारदातों ने आम लोगों में डर का माहौल बना दिया था।
इसे गंभीरता से लेते हुए बिष्टुपुर थाना पुलिस ने मोबाइल झपटमार गिरोह के खिलाफ विशेष अभियान चलाया और कई स्थानों पर छापेमारी शुरू की।
इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि जुगसलाई क्षेत्र में गिरोह का एक सदस्य छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सादिक को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक चोरी किया गया मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।
पुलिस का कहना है कि सादिक से पूछताछ की जा रही है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश तेज कर दी गई है। आने वाले दिनों में और भी गिरफ्तारियां संभव हैं।
पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। आपका नाम पता गोपनीय रहेगा।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj