बिहार से दिल्ली जा रही बस में लगी भीषण आगः 5 यात्री जिंदा जले

बिहार देश
Spread the love

पटना। बिहार के बेगूसराय से दिल्ली जा रही बस में भीषण आग लग गयी। इसमें पांच यात्रियों की जिंदा जलकर मौत हो गयी। घटना पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुख जताया है।

उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘बेगूसराय से दिल्ली जा रही बस में लखनऊ के मोहनलाल गंज के निकट आग लगने से बिहार के पांच लोगों की मृत्यु दुःखद।

उत्तर प्रदेश सरकार से समन्वय स्थापित कर मृतकों के पार्थिव शरीर को उनके मूल निवास स्थान तक पहुंचाने की व्यवस्था करने का स्थानिक आयुक्त, नई दिल्ली को निर्देश दिया है।

मृतकों के निकटतम आश्रितों को दो-दो लाख रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष से दिया जाएगा। मृतकों के परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना है।’

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj