किसानों को वितरित किए गए सोलर पंप, टिकाऊ कृषि को मिलेगा बढ़ावा

झारखंड
Spread the love

चक्रधरपुर। झारखंड सरकार के कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग द्वारा संचालित “किसान समृद्धि योजना” के तहत सोमवार को बंदगांव प्रखंड के पांच किसानों को सोलर पंप वितरित किए गए। योजना का उद्देश्य जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता को कम करना और किसानों को कम लागत में टिकाऊ सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराना है।

इस योजना के अंतर्गत किसानों को सौर ऊर्जा से चलने वाली सिंचाई इकाइयों पर 90% तक सब्सिडी दी जा रही है। इससे उनकी खेती की लागत घटेगी और आय में बढ़ोतरी होगी।

बंदगांव प्रखंड में कुल 27 किसानों को इस योजना का लाभ मिलना है, जिसमें से पहले चरण में पाँच लाभुकों को सोलर पंप प्रदान किए गए। वितरण कार्यक्रम में बतौर अतिथि झामुमो चक्रधरपुर प्रखंड अध्यक्ष सह दिशोम गुरु आशीर्वाद योजना अध्यक्ष सन्नी उरांव, प्रखंड कृषि पदाधिकारी लाल सिंह भूमिज, विधायक प्रतिनिधि पीरु हेंब्रम, प्रखंड प्रमुख पीटर घनश्याम तियू, जिला परिषद सदस्य बसंती पूर्ति, प्रदीप महतो, अरूप चटर्जी, सुभाष कलिंदी, पहलवान महतो एवं जनसेवक सदानंद होता उपस्थित रहे।

अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने किसानों से अपील की कि वे इस योजना का अधिक से अधिक लाभ लें और पर्यावरण अनुकूल खेती को अपनाएं। मौके पर किसानों ने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए इसे ग्रामीण कृषि व्यवस्था के लिए एक बड़ा कदम बताया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK