रांची के व्‍यापारी अमित अग्रवाल को मिली डॉक्टरेट की उपाधि

झारखंड
Spread the love

रांची। राजधानी रांची के रियल एस्टेट व्यापारी अमित अग्रवाल को यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका के मैरीलैंड स्टेट यूनिवर्सिटी के तरफ से डॉक्टरेट उपाधि से सम्मानित किया गया। इनको डॉक्टरेट की उपाधि बिज़नेस मैनेजमेंट एवं सोशल वर्क के क्षेत्र में प्रदान किया गया। उन्हें यह सम्मान नई दिल्ली के भारतीय संविधान क्लब में आयोजित इंडिया इंटेलेक्चुअल कॉन्क्लेव अवार्ड 2025 में मिला। उनकी इस उपलब्धि पर शहर के कई गणमान्य लोगों ने बधाई और शुभकामनाएं दी है।

डॉ॰ अमित अग्रवाल पिछले 20 वर्षों से रियल एस्टेट व्यवसाय में जुड़े है। वे रोटरी क्लब, झारखंड चैंबर, मारवाड़ी युवा मंच आदि संस्थाओं से सक्रिय रूप से जुड़े हैं। रोटरी क्लब ऑफ़ रांची के आगामी वर्ष 2025-26 के अध्यक्ष होंगे।

इस कॉन्क्लेव में न्यायमूर्ति एम.एल. मेहता (पूर्व न्यायाधीश, दिल्ली उच्च न्यायालय), न्यायमूर्ति गौतम चौरड़िया, (पूर्व न्यायाधीश, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय अध्यक्ष, राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग, रायपुर), न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह (सेवानिवृत्त न्यायाधीश, उत्तराखंड उच्च न्यायालय), लीसा न्कोसिनाथी मंगकु, (पूर्व उप मंत्री, परिवहन मंत्रालय; पूर्व सांसद, दक्षिण अफ्रीका; अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस), डॉ. अभिषेक वर्मा (भारतीय अरबपति उद्योगपति; शिवसेना के लिए राष्ट्रीय गठबंधन एवं चुनाव प्रमुख), ललातियाना अकूशे (सेशेल्स की भारत में उच्चायुक्त अशोक सम्मान), मोहम्मद मालिकी (मोरक्को साम्राज्य के भारत स्थित राजदूत), सामिया इसरत रोनी (राजनीतिक मंत्री, बांग्लादेश उच्चायोग, नई दिल्ली), आरके भटनागर, आईएएस (पूर्व जिलाधिकारी एवं विभिन्न जिलों के आयुक्त),अनंत देव, आईपीएस (पूर्व डीआईजी, एसटीएफ) मौजूद थे।

डॉ. ए.पी. मुहम्मद अब्दुल हकीम (अज़हरी अल कांदी रेक्टर, ज़ामिया मरकज़, केरल), डॉ. संदीप मिश्रा (पूर्व कुलपति, एनआईएमएस यूनिवर्सिटी, जयपुर), डॉ. आलोक गुप्ता (उप निदेशक, एनआईओएस, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार), डॉ. विक गैफनी (विश्वविद्यालय प्रतिनिधि, कानून विशेषज्ञ, ऑस्ट्रेलिया), फ्यूमेज़ा मंगकु (राजनीतिज्ञ, दक्षिण अफ्रीका; अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस की 67वीं उम्मीदवार), गौतेंग, डॉ. कबीर के.वी. (नैब्ड अल एमरात, यूएई – निदेशक मंडल सदस्य), डॉ. खालिद अल बलूशी (अध्यक्ष, माब्द अल एमरात, यूएई), डॉ. पी.के. राजपूत (पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कैडिला फार्मा लिमिटेड), एडवोकेट आस्था मिश्रा (सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया), एगबानी डोरिस ब्रिग्स (सीईओ, यूरियल आई केयर हॉस्पिटल (यूरियल केयर2यू लिमिटेड), लंदन, यूके), कोमल शर्मा (बॉलीवुड अभिनेत्री), न्यायमूर्ति एम.एल. मेहता समेत भारत सरकार के साथ अमेरिका, इंग्लैंड, जर्मनी, कोरिया, अफगानिस्तान तथा अन्य देशों के अतिथि उपस्थित थे।

यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK