चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त कुलदीप चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने सोमवार को चाईबासा मंडल कारा का औचक निरीक्षण किया। सुरक्षा व्यवस्था और जेल प्रबंधन की समीक्षा के उद्देश्य से किए गए इस निरीक्षण में अधिकारियों की अलग-अलग टीमों ने जेल परिसर के विभिन्न हिस्सों का अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान कैदी वार्डों के साथ-साथ भोजनालय, भंडार कक्ष, दवाओं की उपलब्धता, संधारित पंजी सहित अन्य व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की गई। अधिकारियों ने कैदियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं और सुरक्षा इंतजामों की भी समीक्षा की।
इस औचक निरीक्षण में सदर चाईबासा के अनुमंडल पदाधिकारी संदीप अनुराग टोपनो, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहामन टुटी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुनीला खलको, कार्यपालक दंडाधिकारी देवेंद्र कुमार, कुमार हर्ष समेत अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
जिला प्रशासन ने साफ संकेत दिया है कि जेल की व्यवस्थाओं में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और समय-समय पर इसी तरह निरीक्षण जारी रहेंगे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK