भाजपा विधायक के बयान पर कांग्रेस ने जताई आपत्ति, कहा – मुस्लिम समुदाय से मांगें माफी

झारखंड
Spread the love

चाईबासा। भाजपा विधायक सीपी सिंह द्वारा मुसलमानों को ‘जिहादी’ कहे जाने पर कांग्रेस ने कड़ी निंदा की है। बयान को ध्रुवीकरण की राजनीति करार दिया है। सोमवार को कांग्रेस भवन में पार्टी नेताओं ने बैठक कर इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी और संयुक्त रूप से विधायक से माफी की मांग की।

कांग्रेस प्रदेश सचिव अशरफुल होदा ने कहा कि विधायक सीपी सिंह का बयान पूरे मुस्लिम समुदाय को अपमानित करता है। कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेता झारखंड में हिन्दू-मुस्लिम तनाव फैलाकर राज्य सरकार को अस्थिर करने की साजिश रच रहे हैं।

नगर अध्यक्ष मो. सलीम ने सीपी सिंह के बयान को उनकी मानसिक कुंठा और राजनीतिक हताशा का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान समाज की एकता और सांप्रदायिक सौहार्द को चोट पहुंचाते हैं।

कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने भी विधायक के बयान की आलोचना करते हुए कहा कि यह लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की भावना के खिलाफ है।

बैठक में कांग्रेस जिला सचिव जगदीश सुंडी, संतोष सिन्हा, रवि कच्छप, सुभाष राम तुरी सहित कई अन्य नेता मौजूद थे। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि विधायक ने माफी नहीं मांगी तो पार्टी सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेगी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK