नई दिल्ली। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे अपने बेबाक बयान के लिए जाने जाते हैं। कई बार भाजपा उनके बयान के लिए सपोर्ट भी करती है। हालांकि इस बार उनके बयान से भाजपा ने खुद को अलग कर लिया है। साथ ही, उन्हें बयान देने बचने का निर्देश दिया है।
दरअसल निशिकांत दुबे ने न्यापालिका पर टिप्पणी की थी। भाजपा ने उनकी टिप्पणी से खुद को अलग कर लिया है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें ऐसे बयान देने से बचने का निर्देश दिया है।
जेपी नड्डा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सदैव ही न्यायपालिका का सम्मान किया है, उनके आदेशों और सुझावों को सहर्ष स्वीकार किया है, क्योंकि एक पार्टी के नाते हमारा मानना है कि सर्वोच्च न्यायालय सहित देश की सभी अदालतें हमारे लोकतंत्र का अभिन्न अंग हैं। संविधान के संरक्षण का मजबूत आधारस्तंभ हैं।
निशिकांत दुबे ने कहा था कि अगर सुप्रीम कोर्ट को कानून बनाना है तो संसद बंद कर देना चाहिए। उन्होंने कानून बनाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट के अधिकार पर सवाल उठाए।
सुप्रीम कोर्ट वक्फ मामले की सुनवाई कर रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति को भेजे गए बिलों पर फैसला लेने के लिए समयसीमा भी तय कर दी है।
निशिकांत दुबे ने यह भी कहा था कि इस देश में हो रहे सभी गृहयुद्धों के लिए मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना जिम्मेदार हैं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK