झारखंड फोटोजर्नलिस्ट एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मिला

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड फोटोजर्नलिस्ट एसोसिएशन के छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने 28 अप्रैल, 2025 को संगठन के अध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मौके पर फोटो जर्नलिस्ट एसोसिएशन के बारे में राज्यपाल श्री गंगवार को जानकारी दी।

साथ ही फोटोग्राफी डे पर 19 अगस्त को आयोजित होने वाले दो दिवसीय कार्यक्रम स्कूल-कॉलेज के बच्चों के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता कराने के संबंध में सहयोग मांगा। जिससे राज्यपाल ने आश्वासन देते हुए कहा कि हर संभव सहयोग करेंगे और प्रोग्राम में आने की इच्छा भी जताई।

राज्यपाल से मुलाकात करने वालों में एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव, सचिव संजय सिंह, संरक्षक अशोक करण, मेंबर दिनेश शुक्ला, मनोरंजन सिंह और दिवाकर जी शामिल थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK