सरहुल पूर्व संध्या कार्यक्रम 30 मार्च को, एक को निकलेगी भव्य शोभायात्रा

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

रांची। सरहुल पर्व को लेकर कांके सरना समिति अध्यक्ष रंजीत टोप्पो की अध्यक्षता में सरना मैदान में बैठक हुई। अध्यक्ष रंजीत टोप्पो व महासचिव बिनोद सांगा ने बताया कि 30 मार्च को सरना मैदान कांके में देर रात सरहुल पूर्व संध्या रंगारंग कार्यक्रम आयोजित की जाएगी। इसमें स्थानीय कलाकार पवन, नितेश कच्छप, मोजिबुल खान, चिंता देवी, अनिता बाड़ा, राजू, पंकज व राज मौर्य के द्वारा नागपुरी गीत संगीत की प्रस्तुति देंगे।

वहीं, एक अपै्रल को अपने अपने मौजा के पहानों द्वारा पारंपरिक पूजा अर्चना के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा पारंपरिक परिधान और ढोल मांदर के साथ कांके सरना मैदान पहुंचेगी। शोभायात्रा में शामिल लोगों का सरना समिति के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया जाएगा।

बैठक में संरक्षक पेपला उरांव, कोषाध्यक्ष देवा उरांव, कैलाश उरांव, भूगोल उरांव, अनुराधा टोप्पो, सुरज टोप्पो, राजू लोहरा, मोहन लिंडा, फुलमनी टोप्पो, सुमित्रा टोप्पो, गौरी मिंज, रजनी टोप्पो, सुमन देवी, पाचो उरांव, रजनी टोप्पो, तारामणी गाड़ी, कृपाल उरांव, विमल उरांव सहित कई लोग उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK