महिला दिवस पर मुख्‍यमंत्री ने महिलाओं को दी बड़ी सौगात

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

  • मंईंया सम्‍मान योजना की एक साथ तीन महीने की राशि जा रहा खाते में

रांची। महिला दिवस पर मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्‍य की महिलाओं को बड़ी सौगात दी। मंईंया सम्‍मान योजना की एक साथ तीन महीने की राशि बैंक खाते में भेजी जा रही है। यह जानकारी श्री सोरेन ने सोशल मीडिया पर दी।

श्री सोरेन ने सोशल मीडिया पर लिखा कि राज्य की सभी मंईया को सम्मान राशि के पूरे 7500 रुपये सभी के बैंक खातों में पहुंच रही है। आज महिला दिवस का शुभ अवसर है। आने वाले दिनों में होली, बाहा पर्व और ईद भी है। मुझे विश्वास है कि मंईयां सम्मान की राशि जो मेरी माताओं-बहनों के खातों में जानी शुरू हुई है, वह उनके और उनके परिवार को त्योहारों को हर्षोल्लास से मनाने में मदद करेगी। उनकी जरूरतों को पूरा करने में सार्थक सिद्ध होगी।

मुख्‍यमंत्री ने आगे लिखा कि यह राशि आपके सम्मान की राशि है। यह राशि आपके स्वाभिमान की राशि है। झारखंड की लाखों मंईयां से किए वादों को हम निभाने का काम कर रहे हैं। राज्य की हर मंईयां को सशक्त बनाने का काम कर रहे हैं।

बताते चलें कि योजना की पात्रता पर भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। इस क्रम में कई जगहों पर व्‍यापक गड़बड़ी सामने आई है। वर्तमान में 37,55,233 लाभुकों का बैंक खाता आधार से लिंक्ड है। फिलहाल, इन खातों में राशि भेजी जा रही है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK