Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है। बारिश होगी। आंधी चलेगी। वज्रपात होगा। ओला भी पड़ेंगे। गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। कुछ जगहों पर आंधी भी चलेगी। तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 17 मार्च, 2025 को दी।
तापमान में बदलाव
मौसम केंद्र के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस गिरावट हो सकती है। इसके बाद दो दिनों में इसमें 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है।
बादल छाए रहेंगे
केंद्र के अनुसार 18 मार्च को आसमान में आंशिक बादल छाए रहे सकते हैं। मौसम शुष्क रहेगा।
19 को यहां बारिश
केंद्र के अनुसार 19 मार्च को राज्य के उत्तर-पश्चिम, दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं पर हल्के दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इसका असर गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, गुमला, खूंटी, रांची जिले में देखने को मिलेगा।
20 को यहां बारिश
केंद्र के अनुसार 20 मार्च को राज्य के दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं पर हल्के दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, गुमला, खूंटी, रांची, लातेहार, गढ़वा, पलामू जिले में देखने को मिलेगा।
कुछ जगह बारिश
केंद्र के अनुसार 20 से 22 मार्च तक राज्य में कहीं-कहीं हल्के दर्जे की बारिश होने की संभावना है।
यहां वज्रपात संभव
- केंद्र के अनुसार 19 मार्च को राज्य के उत्तर-पश्चिमी, दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं वज्रपात होने की आशंका है। इसका असर गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, गुमला, खूंटी, रांची जिले में देखने को मिलेगा।
- केंद्र के अनुसार 20 और 21 मार्च को उत्तरी और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं वज्रपात होने की आशंका है। इसका असर गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, साहिबगंज में देखने को मिलेगा। इन जगहों पर 30 से 50 किलोमीटर की गति से हवा भी चल सकती है।
यहां पड़ेंगे ओले
केंद्र के अनुसार 20 और 21 मार्च को दक्षिण और निकटवर्ती मध्य भागों में ओला पड़ने की आशंका है। कुछ जगहों पर गर्जन के साथ तेज हवा चल सकती है। इसका असर लोहरदगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, गुमला, खूंटी, रांची जिले में देखने को मिलेगा।
यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK