झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन ने दावत ए इफ्तार का किया आयोजन

झारखंड
Spread the love

रांची। पाक रमजानुल मुबारक के उपलक्ष्य में झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन की ओर से लाइन टैंक रोड स्थित केंद्रीय कार्यालय में दावत ए इफ्तार का आयोजन किया गया। इस मौके पर राज्य में खुशहाली और भाईचारे की सामूहिक दुआ की गई। मौके पर मंत्री हफीजुल हसन, डीआईजी कार्मिक नौशाद आलम, लोहरदगा एसपी हरि‍श बिन ज़मा, आईएस रियाज़, नगर आयुक्त पलामू, डीएफओ गुमला बेलाल, आईएस नाथु सिंह मीना, विशेष शाखा, समेत कई लोग मौजूद थे।

मौके पर मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कि रमजान नेकी और रहमतों का महीना है। इस महीने में अल्लाह की बंदगी करने वाले कभी दुखी नहीं रहते। डीआईजी कार्मिक नौशाद आलम ने कहा देश दुनिया और झारखंड में अमन व शांति के लिए दुआ मांगी। उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य में यहां के लोग एक दूसरे को सम्मान करते हैं। लोहरदगा एसपी हरि‍श बिन ज़मा ने कहा कि इफ्तार पार्टी के द्वारा समाज को जोड़ना होता है। भेदभाव मिटाना होता है। इससे हर वर्ष एक नया साम्प्रदायिक सौहार्द का संदेश जाता है। आईएस रियाज़ ने कहा कि इस तरह के इफ्तार आयोजन से समाज के बंधन को मजबूत और सौहार्द को और मजबूत बनाना है।

मौके पर झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष करण कुमार सिंह, महामंत्री रमेश उरांव, संगठन महामंत्री मृत्युंजय कुमार, कोषाध्यक्ष गुलाबचंद महतो, उपाध्यक्ष सरफराज खान, देवचंद मुंडा, बृजेश पांडे, परमेश्वर महतो, संयुक्त सचिव रहमान खान, वैभव पाठक, विनोद पांडे, सहायक महामंत्री लालेश्वर राम, प्रदीप, स्टीफन मरांडी, चंद्रशेखर महतो, संजय कुमार, पुलिस मेंस एसोसिएशन परिवार के सभी लोग, डॉक्टर असलम परवेज, झारखंड पुलिस एसोसिएशन के प्रांतीय उपाध्यक्ष महताब आलम, सीआईडी से चन्दन, जकी इमाम, मो कमाल, परवेज कुरैशी, समेत सैंकड़ों लोग उपस्थित थे।

मगरिब की नमाज मौलाना अब्दुल गफ्फार ने पढ़ाई और देश और राज्य की सलामती खुशहाली अमन व सलामती की दुआएं मांगी। आए हुए तमाम लोगों का स्वागत पुलिस मेंस एसोसिएशन ने किया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK