- ओलावृष्टि से प्रभावित इलाकों का उपायुक्त ने दौरा किया
लोहरदगा। जिले में पिछले कई दिनों से बारिश होने के साथ ओले पड़ रहे हैं। इससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है। खेतों में लगी फसलें नष्ट हो गई है। उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण ने शनिवार को भंडरा प्रखंड कार्यालय में ओलावृष्टि से फसलों को हुई क्षति से प्रभावित किसानों और प्रखंड के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में ओलावृष्टि के कारण किसानों ने गेहूं व अन्य फसलों को हुए नुकसान की जानकारी दी।
बैठक में फसल बीमा करने वाली इंश्योरेंस कंपनी के जिला समन्वयक मयंक ने कहा कि जिन किसानों का फसल बीमा हुआ है, वे 72 घंटे के अंदर टॉल फ्री नंबर 14447 पर डायल कर इंश्योरेंस कंपनी को अपने नुकसान की शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शिकायत दर्ज होने के बाद इंश्योरेंस कंपनी शिकायत की जांच स्थल पर जाकर करेगी।
उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी और जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया कि जिन किसानों का फसल नुकसान हुआ है, उन्हें तत्काल सूचित किया जाए। साथ ही सभी पंचायतों में शिविर का आयोजन कर किसानों से आवेदन प्राप्त किये जाएं। जब किसान अपना रजिस्ट्रेशन कराएंगे जिससे उन्हें एक यूनिक आईडी प्राप्त होगी, जो आगे की कार्रवाई में जरूरी होगी।
उपायुक्त ने भौंरो पंचायत के ग्राम बलसोता सरनाटोली के एक किसान की तरबूज की खेती का निरीक्षण किया,जिसका ओलावृष्टि के कारण नुकसान हुआ है। साथ ही, उन्होंने आवश्यक निर्देश अंचल अधिकारी व भंडरा प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिए।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK