आशीष कुमार वर्मा
चाईबासा। पश्चिम सिंहभूम जिले के छोटानागरा थाना क्षेत्र के मरांगपोंगा गांव के पास जंगली इलाके में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी विस्फोट में शनिवार को सीआरपीएफ के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा रहे अभियान के दौरान यह विस्फोट हुआ, जिसमें सीआरपीएफ 193 बटालियन के एसआई सुनील कुमार मंडल और हेड कांस्टेबल पार्थ प्रतिम डे घायल हो गए। एक जवान शहीद हो गया।
गंभीर रूप से घायल दोनों जवानों को तत्काल हेलीकॉप्टर से रांची ले जाया गया, जहां उनका इलाज शुरू किया गया। दुर्भाग्यवश, इलाज के दौरान एसआई सुनील कुमार मंडल ने अपनी शहादत दी। हेड कांस्टेबल पार्थ प्रतिम डे की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
इस घटना ने एक बार फिर क्षेत्र में नक्सली खतरे को उजागर किया है। झारखंड पुलिस और अभियान में शामिल सभी सुरक्षा बलों ने शहीद एसआई सुनील कुमार मंडल को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का अभियान जारी है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK