Horoscope Today : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

  • Horoscope Today : 5 फरवरी, 2025

मेष

मानसिकता बदलने से स्थिति अनुकूल होगी। पारिवारिक आयोजनों में सहभागिता करेंगे। लाभ के योग हैं। करियर में मेहनत के बाद भी सफलता नहीं मिलने से तनाव रहेगा।

वृष

नए नियमों का पालन करेंगे। श्रेष्ठजनों से भेंट होगी। नई योजनाओं से लाभ होगा। परिजनों से शुभ समाचार मिलेंगे। व्यापार लाभप्रद रहेगा। कर्ज से मुक्त होने में समय लगेगा।

मिथुन

परिजन को प्रेम देना होगा। प्रकृति का नियम है जो बोया है वही निकलेगा। कार्यक्षेत्र की बाधाएं दूर होने के आसार हैं। महत्वपूर्ण कामों से लाभ के योग हैं।

कर्क

कार्यस्थल पर आपके द्वारा किये कार्यों से सहकर्मियों को ईर्ष्या होगी। लंबे समय से रुके कार्य पूरे होने की उम्‍मीद है। परिवार में उत्तरदायित्व की पूर्ति कर पाएंगे।

सिंह

विचारों पर संयम रखें। संपत्ति के क्रय विक्रय से लाभ होगा। नौकरी वालों से अधिकारी संतुष्ट रहेंगे। पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें।

कन्या

अपनों से दुरिया खत्म करें। कार्यक्षमता में कमी आएगी। पेट सम्बंधित रोग से ग्रस्त रहेंगे। पूछ परख बढ़ेगी। किसी धार्मिक स्‍थल पर जा सकते हैं।

तुला

नौकरी में कार्यकुशलता का लाभ मिलेगा। आय में वृद्धि के योग हैं। विरोधी छवि खराब करेंगे। परिवार के सदस्यों की प्रगति होगी। वैवाहिक प्रस्ताव सफल होंगे।

वृश्चिक

यश, सफलता मिलेगी। निर्माण कार्य में रुके काम पूरे होने के योग हैं। परिवार में किसी चिंताजनक मुद्दों पर चर्चा होगी। व्यापार अच्छा चलेगा।

धनु

नौकरी में परिश्रम का उचित फल मिल सकेगा। परिवार में कार्य की प्रशंसा होगी। किसी सरकारी कार्य के नहीं होने से व्याकुल रहेंगे। पिता का मार्गदर्शन मिलेगा।

मकर

आपके महत्व को स्वीकार किया जाएगा। सुखद एवं सफल यात्रा के योग बनेंगे। योग्यता, अनुभवों का लाभ मिलेगा। परिवार में समस्या रह सकती है।

कुंभ

नौकरी के लिए बेहतर प्रस्ताव आयेंगे। व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा। सुख साधनों में वृद्धि होगी। निवेश में जल्दबाजी नहीं करें। आय में वृद्धि होगी।

मीन

जिद के कारण अपना नुकसान कर बैठेंगे। बहनों से अनबन हो सकती है। चिंता से मन खिन्न रहेगा। अधिक खर्च नहीं करें अन्यथा परेशानी हो सकती है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *