Horoscope Today : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

  • Horoscope Today : 3 फरवरी, 2025

मेष

आर्थिक प्रयोजन अथवा धन निवेश के लिए शुभ दिन है। निर्धारित कार्य पूरे होंगे। आय बढ़ेगी। परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। अचानक शुभ समाचार मिल सकता है। फंसा धन मिल सकता है। व्यापार में नए लाभदायक संपर्क होंगे। परिजनों और मित्रों के साथ हंसी-खुशी से पल बिताएंगे।

वृष

धन का लाभ होगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। पारिवारिक वातावरण में सुधार होगा। व्यावहारिक कार्यों को निपटाने के लिए दिन शुभ है। मनोरंजन कार्य में समय अधिक बीतेगा। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात एवं सहयोग प्राप्त करेंगे। आर्थिक योजनाएं सफल होंगी। व्यावसायिक क्षेत्र में भी कुछ काम कर सकेंगे।

मिथुन

दिन मध्यम फलदायी होगा। मन की एकाग्रता कम होने के कारण बेचैनी हो सकती है। शारीरिक रूप से शिथिलता का अनुभव होगा। धन का निवेश सोच-विचाकर करें, अत्यधिक खर्च से बचें। जप और ध्यान से मानसिक शांति मिलेगी। पारिवारिक जीवन में उलझन रहेगी।

कर्क

उच्च अधिकारियों की शुभ दृष्टि बनी रहेगी। व्यवसाय में कार्यसफलता एवं मित्रों से लाभ प्राप्त होगा। विद्यार्थियों को लाभ प्राप्त होगा। मनोरंजन कार्य पर खर्च होगा। कोई खोई हुई वस्तु मिलने की संभावना अधिक है। विदेशी व्यापार से जुड़े हुए लोगों को सफलता और लाभ मिलेगा।

सिंह

मन में प्रसन्नता और शरीर में स्फूर्ति का अनुभव होगा। मान-प्रतिष्ठा और उच्च पद की प्राप्ति होगी। कार्य की व्यस्तता में दिन व्यतीत होगा। उच्च अधिकारियों की शुभ दृष्टि आपका उत्साह बढ़ेगा। धन प्राप्ति के योग हैं। कार्य में यश की प्राप्ति होगी। नए कपड़े, गहने और वाहन की खरीदारी का योग है।

कन्या

सभी कार्यों में भाग्य का सहयोग प्राप्त करेंगे। धर्म-कर्म के कार्यों में रूचि रहेगी। आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में सक्रिय रहने से आनंद की प्राप्त होगी। कार्य में सफलता और यश मिलेगा। नौकरीपेशावालों को नौकरी में लाभ होगा। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। परिवार के सदस्यों से मेलजोल बढ़ाना लाभकारी रहेगा।

तुला

दिन का प्रारंभ मानसिक तनाव से हो सकता है। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें। सोच-समझकर ही कार्य-व्यवहार करें। मन में नकारात्मक विचारों को ना आने दें। परिश्रम की अपेक्षा सफलता की प्राप्ति कम मिलेगी। निराश हो सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृश्चिक

जीवनसाथी के साथ व्यवहार मधुरतापूर्ण रहेगा। मित्रों के साथ यात्रा मनोरंजनपूर्वक रहेगी। भाइयों एवं स्नेहीजनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। कार्यों में रूचि और सफलता एवं नई योजना भरा दिन रहेगा। सुख के साधन बढ़ेंगे। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च हो सकता है। धन लाभ होगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।

धनु

मान-सम्मान में वृद्धि होगी। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। अचानक मिली कोई शुभ सूचना मन को प्रफुल्लित कर सकती है। बेरोजगारों को रोजगार की प्राप्ति में सफलता मिलेगी। विदेश व्यापार से लाभ होगा। आपके हाथों धार्मिक और मांगलिक कार्य होंगे। स्नेहीजनों और मित्रों से मिलन आनंदित करेगा।

मकर

मन सृजनात्मक प्रवृत्तियों की ओर आकर्षित होगा। स्वभाव में प्रेम भाव में वृद्धि होगी। विद्यार्थि‍यों के लिए दिन शुभ है। लक्ष्मी देवी की कृपा से आय में वृद्धि होगी। व्यापारियों को मुनाफा वाले सौदे होंगे। कहीं से शुभ मदद मिलने के संकेत प्राप्त हो रहे हैं। काफी समय से अटके काम को पूरा कर सकते हैं।

कुंभ

दिन मिश्रित फलदायी होगा। किसी के साथ वाद-विवाद में न पड़ें। माता अथवा घर की किसी बुजुर्ग महिला के स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें। मानसिक उलझन और सुस्ती से कई काम अधूरे रह सकते हैं। परिश्रम के मुकाबले लाभ कम होने से निराश होंगे। यात्रा की योजना हो सके तो टाल दें।

मीन

मन चिंता मुक्त रहेगा। पराक्रम में वृद्धि के योग है। उत्साह में भी वृद्धि होगी। बुजुर्गों और मित्रों की तरफ से लाभ की अपेक्षा रख सकते हैं। पूजा-पाठ से मन-प्रसन्न रहेगा। संतान पक्ष से कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। मन प्रफुल्लित रहेगा। कार्य में मन लगेगा।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *