रांची। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) के असिस्टेंट प्रोफेसर सह जूनियर साइंटिस्ट (सांख्यिकी) डॉ. अबसार अहमद ने सेल बोकारो हाफ मैराथन में भाग लिया। मैराथन 2 फरवरी 2025 को आयोजित किया गया था। इसमें वे 7वें स्थान पर रहे।
स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड द्वारा आयोजित इस मैराथन में लगभग 5000 प्रतिभागियों ने भाग लिया। डॉ. अबसार ने हाफ मैराथन को 1 घंटे 48 मिनट 40 सेकंड में पूरा किया। यह उनकी सक्रिय जीवनशैली और खेल आयोजनों के प्रति उनके प्रोत्साहन को दर्शाता है। वे अपने आयु वर्ग (40-60) में 7वें स्थान पर रहे।
डॉ अहमद एक अनुभवी मैराथन धावक हैं। अब तक पूरे भारत में 29 से अधिक हाफ मैराथन, मैराथॉन और 25 किलोमिटर मैराथॉन में भाग ले चुके हैं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन का अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK