रांची। राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन का प्रतिनिधिमंडल महामंत्री राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में सीसीएल के सीएमडी नीलेंदु कुमार सिंह से मिला। नव वर्ष की शुभकामना दी। प्रतिनिधिमंडल ने एनके क्षेत्र की प्रमुख समस्याएं उनके समक्ष रखीं।
सीएमडी से क्षेत्र में कार्मिक अधिकारियों की कमी, अस्पताल में सेन्ट्रल अस्पताल के अनुसार सुविधा उपलब्ध कराने, श्रमिकों के आवास की मरम्मत व शौचालय की समस्या पर ध्यान आकृष्ट कराया। उत्पादन के लिए जमीन व मशीन को मुहैया कराने सहित कथारा क्षेत्र की कई प्रमुख समस्याओं को भी संज्ञान में लाया।
इन मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए शीध्र ही समाधान करने का भरोसा सीएमडी ने दिया। प्रतिनिधिमंडल में एनके क्षेत्र से सुनील कुमार सिंह, राघव चौबै, जेडएच खान, केके चौबे, बरकासयाल से देवेन्द्र सिंह, कथारा से विजय कुमार सिंह, मुख्यालय से चंद्रशेखर आजाद उर्फ भोली मौजूद थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8