गुलाबचंद कॉलेज में स्वामी विवेकानंद जयंती सह युवा महोत्सव का समापन

झारखंड
Spread the love

अरविंद अग्रवाल

पलामू। छतरपुर अनुमंडल स्थित गुलाबचंद प्रसाद अग्रवाल कॉलेज, सड़मा में स्वामी विवेकानंद जयंती सह युवा महोत्सव का समापन समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रभारी प्राचार्य प्रो राजकिशोर लाल ने कहा कि कोलकाता के एक कुलीन बंगाली कायस्थ परिवार में जन्मे विवेकानंद का नाम नरेंद्रनाथ दत्त था। उनका जन्म 12 जनवरी, 1863 को हुआ था। वे शुरू से ही आध्यात्मिकता की ओर झुकाव रखते थे। वे पश्चिमी दुनिया में वेदांत और योग के भारतीय दर्शन को पेश करने में एक प्रमुख व्यक्ति थे।

उनकी कृतियों पर विशेष चर्चा करते हुए कहा कि आज के युवा भी किसी रूप में कम नहीं है, वे अपनी स्किल और बुद्धि से देश को विकसित राष्ट्र बनाने में अपनी सहभागिता निभा सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में 12 जनवरी को दिल्ली स्थित भारत मंडपम में देश के सभी इलाके से राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवको को संवाद के लिए जुटा कर विकसित राष्ट्र निर्माण में उनकी सहभागिता सुनिश्चित की। प्रो अखिलेश सिंह एवं अमित कुमार सिंह ने उनकी जीवन पर प्रकाश डाला।

कॉलेज के खेल विभाग द्वारा वार्षिकोत्सव खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आज लुड्डो, कैरम तथा चेस का खेल विधार्थियो के बीच खेल कराया गया। मंच का संचालन योगेंद्र विश्वकर्मा और धन्यवाद प्रो मुन्नी देवी ने किया। मौके पर कॉलेज कर्मियों सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8