- आईआईसीएम में युवा अधिकारियों को किया संबोधित
रांची। केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी ने रांची स्थित आईआईसीएम का दौरा किया। वहां उन्होंने युवा प्रबंधन प्रशिक्षुओं और ‘ज्योति कार्यक्रम’ के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिला प्रतिभागियों को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि देश के विकास में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए हमें महिलाओं को सशक्त बनाना और उनके योगदान को मान्यता देना आवश्यक है।
केंद्रीय मंत्री ने युवा पेशेवरों को यह संदेश दिया कि वे अपने कार्य को केवल एक रोजगार के रूप में नहीं देखें, बल्कि इसे देश सेवा के एक अवसर के रूप में अपनाएं। उन्होंने युवाओं को अपने कार्यक्षेत्र में नई सोच और नवाचार को शामिल करने का भी आह्वान किया। श्री रेड्डी ने इस अवसर पर पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
अन्य गणमान्य ने विचार रखें
कोयला मंत्रालय के सचिव विक्रम देव दत्त ने महिलाओं की भूमिका कोयला उद्योग में सशक्त बनाने और नवाचार को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि कोयला क्षेत्र में नई तकनीकों को अपनाना और उनके साथ तालमेल बिठाना समय की मांग है।
अपर कोयला सचिव श्रीमती विस्मिता तेज ने महिला प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए उनके योगदान को कोयला क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण बताया।
कोल इंडिया के चेयरमैन पी.एम. प्रसाद ने आईआईसीएम की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आईआईसीएम कोयला क्षेत्र के युवाओं को उत्कृष्टता की ओर प्रेरित करने और उन्हें नेतृत्व के लिए तैयार करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत
यह आयोजन न केवल कोयला क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को रेखांकित करता है, बल्कि उन्हें नई ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए प्रेरित भी करता है। आईआईसीएम की इस पहल और मंत्री के संदेश से युवा प्रतिभागियों को अपने कार्यक्षेत्र में सर्वोत्तम योगदान देने की प्रेरणा मिली।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX