लालू यादव के ऑफर पर नीतीश कुमार का आया जवाब, जानें क्‍या कहा

बिहार देश
Spread the love

पटना। बिहार में विधानसभा का चुनाव होना है। इससे पहले लालू यादव ने नीतीश कुमार को इंडी गठबंधन में शामिल होने का ऑफर दिया था। इसके बाद चर्चा का बाजार गर्म हो गया था। अब नीतीश कुमार ने उनके ऑफर का जवाब दिया है।

लालू यादव ने नीतीश कुमार को इंडी गठबंधन में शामिल होने का न्योता दिया था। इसपर नीतीश ने कहा कि दरअसल उन्होंने दो बार राजद के साथ जाकर गलती की।

नीतीश ने एलान किया कि वह बीजेपी के साथ मिलकर काम करेंगे। बिहार में जेडीयू और बीजेपी का गठबंधन काफी पुराना है। लोकसभा चुनाव भी दोनों ने मिलकर लड़ा था।

नीतीश कुमार ने कहा कि राजद शासनकाल में बिहार की हालत बेहद खराब थी। लोग शाम के बाद अपने घरों से निकलने से डरते थे। अक्सर बिहार में धार्मिक विवाद की खबरें आती रहती थीं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX