मौसम विज्ञान विभाग की सेवा के 150 साल पूरे होने पर हुए कई कार्यक्रम

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। भारत मौसम विज्ञान विभाग की सेवा के 150 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में मौसम केन्द्र, रांची में भी 14 जनवरी, 2025 को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 150 लोगों ने भागीदारी की। इस कार्यक्रम में केन्द्रीय विद्यालय धुर्वा, केन्द्रीय विद्यालय हिनू और सुरेन्द्रनाथ सेंटेनरी स्कूल, रांची के बच्चों ने भाग लिया/

कार्यक्रम में भारत मौसम विज्ञान विभाग, मुख्यालय में चल रहे मुख्य कार्यक्रम का लाइव स्ट्रीमिंग रांची मौसम केन्द्र द्वारा किए जा रहे कार्यों की पॉवर पॉइंट के माध्यम से प्रस्तुति गई। मौसमीय उपकरणों का डेमोंस्ट्रेशन, विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं के बीच क्विज प्रतियोगिता और ड्राइंग-पेंटिंग प्रतियोगिता कराई गई।

प्रतिभागियों के मध्य पुरस्कार वितरण किया गया। मौसम केन्द्र परिसर में पौधरोपण और कार्मिकों के मध्य एकल व युगल कैरम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8