Jharkhand: पुलिस जवानों को आईईडी बम से उड़ाने की नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम

अपराध झारखंड
Spread the love

चाईबासा। बड़ी खबर आ रही है। सुरक्षा बल ने जवानों को आईईडी बम से उड़ाने की नक्सलियों की साजिश को नाकाम कर दिया है। मंगलवार को झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के कराईकेला के सेरेंगदा गांव के पास जंगल में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान चलाया।

अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने 21 आईईडी बम बरामद किया। मौके पर ही बम निरोधक दस्ते ने सुरंग में लगे आईईडी बम को नष्ट कर दिया। नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए सुरंग में आईईडी बम लगाया था।

पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि सुरंग से 2 केजी के 12 और एक केजी के 9 आईईडी बम के साथ जिलेटिन के 55 स्टिक भी बरामद किए गए हैं।

एसपी ने बताया कि प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछू, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ते के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील हैं।

इसे लेकर जिला पुलिस, कोबरा 209, 203 बटालियन, 205 बटालियन, झारखंड जगुआर एवं सीआरपीएफ के 60 बटालियन, 197 बटालियन, 157 बटालियन, 174 बटालियन, 193 बटालियन, 134 बटालियन, 26 बटालियन और 11 बटालियन की टीमें संयुक्त दल गठित कर लगातार अभियान चला रही हैं। पुलिस को यह सफलता इसी अभियान के क्रम में मिली है।

बता दें कि, 10 जनवरी से गोइलकेरा के कुइड़ा, छोटा कुइड़ा, मारादिरी, मेरालगड़ा, हाथीबुरू, तिलायबेड़ा, बोयपाइसांग, कटम्बा, बायहातु, बोरोय, लेमसाडीह के सीमावर्ती क्षेत्र के अलावा टोंटो थाना क्षेत्र के हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका, रेगड़ा, पाटातोरब, गोबुरू, लुइया गांव के सीमावर्ती क्षेत्र में सर्च अभियान शुरू किया गया था।

अभियान में टोंटों के तुम्बाहाका और बगान गुलगुलदा के बीच में जंगल में 12 जनवरी को सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए नक्सलियों ने छह तीर बम लगाये थे, जिसे बम निरोधक दस्ते ने नष्ट कर दिया था।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8