- Horoscope Today : 10 जनवरी, 2025
मेष
कोई आपके विचार चुराकर अपने करियर में प्रगति करना चाहेगा। इसलिए किसी से बात करते हुए सावधान रहें। बड़ी गंभीरता से अपने हित के बारे में सोचना है। व्यावसायिक क्षेत्र में धन और मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भाग्यवृद्धि होने के संकेत है।
वृष
किसी पुराने व्यक्ति से मिलने की सम्भावना है। यह व्यक्ति आपके भविष्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। किसी ऐसे व्यक्ति से भी मिल पायेंगे, जिसके विचार आपसे मिलते हों। अपूर्ण कार्यों को सफलतापूर्वक पूर्ण कर पाएंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
मिथुन
परिवार और संतान के विषय में आनंद के साथ-साथ संतोष का भी अनुभव होगा। व्यापार में धन की उगाही के लिए बाहर जाना पड़ेगा, जो लाभप्रद रहेगा। दोस्त और घर वाले प्यार और सहयोग देंगे। वैवाहिक जीवन में निजता की जरूरत महसूस करेंगे।
कर्क
मानसिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे। बेहतर यही होगा कि जिनके साथ रहते हैं, उनके साथ विवादों में पड़ऩे की बजाय इससे दूर ही रहें। शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रसन्नता बनाए रखने के लिए कष्ट का अनुभव होगा।
सिंह
आपकी एकाग्रता का अभाव मानसिक अस्वस्थता बढ़ाएगा। आरोग्य के विषय में सावधानी रखें। शिथिलता और आलस्य बना रहेगा। मानसिक रूप से प्रसन्नता बनी रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। प्रवास और सुरुचिपूर्ण भोजन का भी योग है।
कन्या
कुछ लोग रास्ते में बाधा बनने की कोशिश कर सकते हैं। विशेषता के लिए खूब तारीफ मिलेगी। आपकी ऊंची बौद्धिक क्षमताएं आपको कमियों से लडऩे में सहायता करेंगी। व्यक्तिगत संबंध संवेदनशील और नाजुक रहेंगे।
तुला
अपनी सेहत और आराम का खास ध्यान रखें। जल्द ही ऐसी वित्तीय स्थिति बन रही है, जो फायदे का सौदा साबित होगी। आर्थिक रूप से भी लाभ होगा। मानसिक रूप से उद्वेगरहित रहेंगे। नए कार्य शुरू करने के लिए दिन शुभ है।
वृश्चिक
कार्य में व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ पाएंगे। योजना के अनुसार कार्य कर पाएंगे। कुछ घटनाओं की तह तक जाना पड़ेगा। विदेशी व्यापार से जुड़े हुए लोगों को सफलता मिलेगी। बौद्धिक चर्चा में विवाद टालकर समाधानकारी व्यवहार अपनाए।
धनु
भागदौड़ भरी दिनचर्या के कारण जीवनसाथी खुद को दरकिनार महसूस कर सकता है। मनोकामनाएं दुआओं के जरिए पूरी होंगी। सौभाग्य आपकी तरफ आएगा। बेहतर होगा कि किसी को अपने खिलाफ राय बनाने का मौका ना दें।
मकर
आर्थिक कार्य सुखपूर्वक संपन्न होंगे। नकारात्मक विचारों से दूर रहिएगा। कार्य सफलता और प्रतिस्पर्धियों पर विजय मिलने से मन में प्रसन्नता छाई रहेगी। व्यवसाय में उच्च अधिकारी के साथ कार्य करते समय संभलकर रहें।
कुंभ
यात्रा करने के लिए अच्छा दिन है। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद न करें। शांतिपूर्ण माहौल में औरों के सवालों से बाधा पहुचेगी। सब यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि आपकी निजी और व्यावसायिक जिंदगी में क्या चल रहा है।
मीन
खरीदारी सम्बन्धी किसी ऑफर या लाटरी खरीदने का जोखिम उठा सकते हैं। भाग्य साथ है, इसलिए जीतने का मौका पास रहेगा। स्थिति आपसे अपने दृष्टिकोण पर दृढ बने रहने की अपेक्षा कर सकती है। दूर की यात्रा करने से बचें।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)