रांची। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, झारखंड प्रदेश के तत्वावधान में 11 और 12 जनवरी, 2025 को गुरूनानक स्कूल सभागार में सैन्य महासम्मेलन का आयोजन किया गया है। इसमें झारखंड के लगभग 10 जिलों के 800 पूर्व सैनिक एवं सैन्य मातृशक्ति भाग लेंगे। सम्मेलन में राष्ट्रहित, समाजहित और सैन्य हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत बर्चा की जाएगी।
इस कार्यक्रम में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल वीके चतुर्वेदी, पीवीएसएमए वी एस एम एस एम (वी) एवं वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एयर वाईस मार्शल एचपी सिंह, वीर चक्र, वीएसएम (वी) भी इस महासम्मेलन में सम्मानित राष्ट्रीय अतिथि के रूप में भाग लेंगे।
यह सम्मेलन पूर्व सैनिकों की कल्याणकारी योजनाओं, उनकी समस्याओं के समाधान, और सैनिक समुदाय के सामाजिक- आर्थिक उत्थान के लिए प्रभावी कदमों पर विचार करेगा। इसके अलावा, सैन्य मामलों में सुधार और पूर्व सैनिकों के अधिकारों को लेकर भी गंभीर चर्चा की जाएगी। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के महासम्मेलन का उद्देश्य सेन्य समुदाय की आवाज को अधिक सशक्त बनाना और उनके अधिकारों की रक्षा करना है। सम्मेलन में भाग लेने वाले सभी पूर्व सैनिकों को संगठन की ओर से एकजुट होकर अपने मुद्दों पर काम करने का एक अवसर मिलेगा।
प्रदेश अध्यक्ष कर्नल अखौरी रंजन सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से पूरे प्रांत एवं देश में छोटे छोटे समूहों में बिखरे हुए सैन्य समाज को एक छत नीचे ताने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही पूर्व सैनिकों की प्रतिभा एवं कौशल को समाज के सामने ला कर राष्ट्र निर्माण में उनकी रचनात्मक भूमिका को सुनिश्चित करना है। इस आयोजन से झारखंड राज्य के पूर्व सैनिकों के बीच एकता और सहयोग को बढ़ावा मिलेगा। वे अपने अधिकारों के लिए एक सामूहिक दृष्टिकोण अपनाएंगे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX