रांची। मोरहाबादी के एदलहातु स्थित सेंट गेब्रियल एंड मोनिका स्कूल में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर द्रौपदी फाउंडेशन की निदेशक सह स्कूल की प्रिंसिपल डॉ सुषमा केरकेट्टा ने तिरंगा फहराया। डॉ सुषमा केरकेट्टा, लायंस क्लब के सदस्य, पूर्व पार्षद द्रौपदी फाउंडेशन की डॉ सुषमा शंकर सहित मौजूद सभी गणमान्य लोगों ने झंडे को सलामी दी।
मौके पर स्कूल के बच्चों ने देश की विविधता में एकता प्रदर्शित करते हुए रंग-बिरंगे परिधान में सारे जहां से अच्छा की धुन पर मार्च करते हुए परेड की शुरुआत की। इसके पूर्व स्कूल के बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी जोगो पहाड़, सिंदुवार टोला सहित एदलहातु बस्ती के विभिन्न क्षेत्रों में गई। क्लास नर्सरी से नौंवी तक के बच्चों के बीच विभिन्न तरह की प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। बच्चों को पुरस्कृत किया गया। देशभक्ति पर आधारित नाटक का मंचन किया गया।
मौके पर स्कूल की प्रिंसिपल ने कहा कि इस साल 26 जनवरी को भारत अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इी दिन 1950 में देश का संविधान लागू हुआ था, जिससे भारत एक गणराज्य बन गया। यह दिन भारतीय लोकतंत्र, स्वतंत्रता और समानता के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है।
इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में लायंस क्लब रांची के अध्यक्ष अरूप अग्रवाल, निधि नागपाल, राजेश केशार, अनूप अग्रवाल दीपक लोहिया, पूर्व वार्ड पार्षद वसंती लकड़ा, पूनम जैन, अनु जैन, कुमी जैन, शाश्वत गुनगुन, कार्यकारी प्रिंसिपल डेजी, वाइस प्रिंसिपल सायमन, प्रेमा, गुलराना, उषा, अंजू, संध्या, जयंती, गौरी, अनीता, सरिता, राजकुमार, राकेश, प्रकाश भी उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8