विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। गढ़वा पॉलिटेक्निक में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 9 जनवरी को किया गया। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ निशांत रंजन डे ने किया। प्राचार्य ने बच्चों को बताया कि आप अगर खेल को खेल की भावना से खेलेंगे तो अवश्य जीत हासिल करेंगे। राष्ट्र स्तर पर अपने जिला सहित राज्य का नाम रौशन कर पाएंगे।
वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में कब्बड्डी, दौड़, बैंडमिंटन, क्रिकेट, बॉलीबॉल सहित अन्य खेल का आयोजन किया गया है। इसमें कॉलेज के छात्र-छात्राएं हर्षोल्लास के साथ भाग ले रहे हैं। अपनी आंतरिक प्रतिभा निखारने का काम कर रहे हैं।
पहले दिन कब्बड्डी में फर्स्ट सेमेस्टर के मैकेनिकल और सिविल ब्रांच के बीच मुकाबला हुआ। इसमें सिविल ब्रांच की टीम ने जीत हासिल कर शील्ड अपने नाम किया।
मौके पर उप-प्राचार्य रुपेश कुमार यादव, खेल प्रभारी सोनू कुमार, विभगाध्यक्ष अमित रंजन तिवारी, शिक्षक अमित कुमार, श्रवन कुमार, अभिनयकांत विश्वकर्मा, राजेश कुमार, सत्यम शर्मा, दीपेश ओझा, पंकज कुमार, श्रीकांत ठाकुर, दीपक कुमार, श्रेष्ठ कुमार सहित काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX