कैमरून से सभी 47 श्रमिकों की हुई सुरक्षित वापसी

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

  • नियोजकों के खिलाफ हुई कार्रवाई
  • श्रमिकों को योजनाओं से भी जोड़ें

रांची। मुख्यमंत्री के निर्देश पर कैमरून में फंसे झारखंड के श्रमिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित हो रही है। इस क्रम में एक बार फिर गुरुवार को 27 श्रमिकों की सुरक्षित वापसी हुई। शेष 8 श्रमिक 3 जनवरी, 2025 की सुबह बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। मालूम हो कि कैमरूम में फंसे 47 श्रमिकों में से 11 श्रमिकों की वापसी 29 दिसंबर 2024 को हुई थी। इसके बाद गुरुवार को 27 श्रमिकों को सुरक्षित लाया गया था। शेष श्रमिक भी भारत पहुंच चुके हैं। ये सभी शुक्रवार की सुबह झारखंड पहुंचेंगे।

तीन जिलों के श्रमिक

झारखंड के हजारीबाग, बोकारो और गिरिडीह के 47 श्रमिक सेंट्रल वेस्ट अफ्रीका के कैमरून में मेसर्स ट्रांसरेल लाइटिंग लिमिटेड के माध्यम से अगस्त, 2024 से कार्यरत थे, जिन्हें वेतन भुगतान और कंपनी द्वारा अच्छा व्यवहार नहीं किए जाने की जानकारी मुख्यमंत्री को प्राप्त हुई थी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया था।

एफआईआर भी दर्ज किया

राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष ने त्वरित कार्रवाई करते हुए श्रमिकों और संबंधित कंपनी से संपर्क कर मामले का सत्यापन किया। प्राप्त शिकायत के आधार पर सचिव एवं श्रमायुक्त के निर्देशानुसार संबंधित जिलों के श्रम अधीक्षकों  ने नियोजकों/नियोक्ताओं और बिचौलियों (मिडिलमैन) के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज किया है। कंट्रोल रूम की टीम लगातार ई-मेल और फोन के माध्यम से अधिकारियों, कंपनी एवं श्रमिकों से संपर्क करते हुए श्रमिकों का 39,77,743 बकाया रुपये का भुगतान कराया।

श्रमिकों को योजना से जोड़ें

मुख्यमंत्री ने श्रमिकों की वापिस के बाद विभागीय सचिव को इन श्रमिकों का पारिवारिक विवरण संग्रह कर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से संबद्ध करने का निर्देश दिया है। इस निर्देश के उपरांत सभी संबंधित श्रम अधीक्षक श्रमिकों का विवरण प्राप्त कर उन्हें योजनाओं का लाभ देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *