रांची। सरला बिरला विश्वविद्यालय (एसबीयू) की तीन टीमों ने स्मार्ट इंडिया हैकथॉन-2024 के ग्रैंड फिनाले में भाग लेने के लिए अर्हता प्राप्त कर ली है। यह कार्यक्रम भारत सरकार 11 से 12 दिसंबर को देश के विभिन्न नोडल केंद्रों पर आयोजित कर रही है।
विवि की हैकथॉन-2024 के डॉ. मनोज पांडे और आदित्य विक्रम वर्मा ने बताया कि प्रत्येक टीम में छह छात्र और एक संरक्षक के रूप में एक संकाय सदस्य शामिल हो रहे हैं, जो बेंगलुरु, भोपाल और आईआईटी जम्मू में हो रही प्रतियोगिता में उपस्थित होंगे।
इस अवसर पर एसबीयू के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान, सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा, महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक, कुलपति (प्रभार) श्रीधर बी. डांडीन, कुलसचिव प्रो. विजय कुमार सिंह एवं डीन इंजीनियरिंग डॉ. पंकज गोस्वामी ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX