रांची। यात्रियों के लिए अच्छी खबर। अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए रांची–आनंद विहार टर्मिनल–रांची साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि में विस्तार किया गया है।
ट्रेन संख्या 02877 रांची–आनंद विहार टर्मिनल साप्ताहिक स्पेशल 6 दिसंबर से 27 दिसंबर, 2024 तक प्रत्येक शुक्रवार को रांची से प्रस्थान करेगी।
ट्रेन संख्या 02878 आनंद विहार टर्मिनल – रांची साप्ताहिक स्पेशल 8 दिसंबर से 29 दिसंबर, 2024 तक प्रत्येक रविवार को आनंद विहार टर्मिनल से प्रस्थान करेगी।
इन ट्रेनों की समय सारणी, ठहराव एवं कोच संयोजन पूर्ववत रहेंगे। इसमें किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX