विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। बिशुनपुरा प्रखंड के नए बीडीओ व सीओ के रूप मे राजेश कुमार ने गुरुवार को निवर्तमान बीडीओ प्रमोद कुमार से पदभार लिया। निवर्तमान बीडीओ प्रमोद कुमार ने बुके देकर नए बीडीओ का स्वागत किया। साथ ही, प्रमोद कुमार को विदाई दी गयी।
मौके पर प्रमोद कुमार ने कहा कि अपने कार्यकाल में सभी का भरपूर सहयोग मिला। यहां के लोग व्यवहार कुशल हैं। विशुनपुरा की यादे जेहन मे हमेशा रहेगा।
नये बीडीओ ने कहा कि सभी के सहयोग से विकास कार्यों को और गति देगें। सुदूर ग्रामीण इलाकों तक विकास योजनाएं पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। मजदूरों के पलायन रोकने का काम प्राथमिकता के आधार पर किया जायेगा।
मौके पर प्रखंड नाजिर मुकुल कुमार, सीआई जयप्रकाश गुप्ता, वीपीओ डिम्पल गुप्ता, जेई रोहित कुमार, अमल सिंह, निरंजन मिश्रा, सुबोध कुमार, मुखिया प्रतिनिधि प्रवीण कुमार, पंकज सिंह, अशोक पासवान, मुन्ना अंसारी, देवनाथ यादव सहित प्रखंड एवं अंचल कर्मी ने नए बीडीओ का स्वागत किया। निवर्तमान बीडीओ का विदाई दी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX