हजारीबाग। चट्टी बरियातू कोयला खनन परियोजना में वार्षिक खान माइन सुरक्षा सप्ताह-2024 मनाया जा रहा है। इसका उद्घाटन 4 दिसंबर, 2024 को किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाप्रबंधक (चट्टी बरियातू) नवीन गुप्ता थे। इस अवसर पर सभी विभाग के प्रमुख उपस्थित रहे। परियोजना और एमडीओ के कर्मचारियों ने कार्यक्रम में भागीदारी दिखाई। उद्घाटन समारोह की शुरुआत नवीन गुप्ता ने सुरक्षा ध्वज फहराकर की। इसके बाद गुब्बारे छोड़े।
कार्यक्रम में कई महत्वपूर्ण गतिविधियां आयोजित की गईं। माइन मैनेजर ने सभी उपस्थित कर्मचारियों को सुरक्षा शपथ दिलाई। सभी सीनियर अधिकारियों ने अपने अनुभव और सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण सलाह दीं। इसके बाद चट्टी बरियातु परियोजना और एमडीओ के कर्मचारियों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। इसमें ‘डम्पर में सुरक्षा सुविधाओं के साथ छेड़छाड़ के परिणाम’ विषय पर प्रकाश डाला गया। इसके अलावा, प्राथमिक चिकित्सा और अग्निशमन पर लाइव प्रदर्शन भी किया गया, जिससे कर्मचारियों को आपातकालीन स्थितियों से निपटने के कौशल में सुधार हुआ।
नवीन गुप्ता ने विद्युत और यांत्रिक विभाग के स्टॉल का दौरा भी किया। अंत में श्री गुप्ता और सभी विभाग प्रमुखों, माइन एजेंट एवं माइन मैनेजर ने मिलकर ‘सुरक्षा रथ’ को हरी झंडी दिखाई। यह सुरक्षा जागरुकता फैलाने के लिए पूरे परिसर की यात्रा करेगा।
वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह 4 दिसंबर से 13 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। इसमें विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, कर्मचारियों में सुरक्षा के प्रति जागरुकता एवं उत्साह को और बढ़ाएंगी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX