मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा ने लगाया आई चेकअप कैंप

झारखंड
Spread the love

रांची। मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा ने किशोरगंज स्थित स्‍प्रींगडेल पब्लिक स्‍कूल में आई चेकप कैंप लगाया गया। यह कैंप शार्प आई हॉस्पिटल के सौजन्य से 12 महीने 12 निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर के अन्तर्गत सातवें शिविर के रूप में लगाया गया।

शिविर में बच्चों और शिक्षकों का निःशुल्क आई चेकअप कि‍या गया। बच्चों के बीच एक अवेयरनेस सेशन भी कराया गया। इस कार्य में स्कूल प्रबंधन का सहयोग प्राप्त हुआ। इस शिविर से 60 से अधिक लोग लाभांवित हुए।

इस शिविर के आयोजन के लिए स्वास्थ्य प्रभारी कोमल झुनझुनवाला, संयोजिका आशा सर्राफ थे। इस कार्यक्रम मे शुभा अग्रवाल, आशा सर्राफ, कोमल पोद्दार, पूजा अग्रवाल और अन्य सदस्य मौजूद थी। यह जानकारी मीडिया प्रभारी सरिता बथवाल ने दी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX