रांची में अवैध बालू उठाव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पकड़े गए 15 वाहन

झारखंड
Spread the love

  • 45 अभियुक्तों पर FIR की कार्रवाई की जा रही है

रांची। राजधानी रांची में अवैध बालू उठाव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। यहां 5 थानों में कार्रवाई कर 15 वाहनों को जब्‍त किया गया है। इसमें संलिप्‍त 45 अभियुक्‍तों पर FIR की कार्रवाई की जा रही है।

लगातार मिल रही शिकायत

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री अवैध बालू उठाव की लगातार मिल रही शिकायतों पर काफ़ी गंभीर हैं। इसका असर काफ़ी बड़े पैमाने पर देखने को मिल रहा है। उनके दिशा-निर्देश पर जिला खनन पदाधिकारी एवं माइनिंग इंस्पेक्टर द्वारा औचक निरीक्षण करते हुए कल रात्रि से ही लगातार मेसरा थाना, दलादली टीओपी, टूपुदाना, बेड़ो, लापुंग थाना अंतर्गत 15 गाड़ी पकड़ी गई। इसमें अवैध बालू लदी गाड़ी 12 और स्टोन चिप्स लदी गाड़ी 3 शामिल है।

मेसरा थाना

3 हाईवा वाहन संख्या

  • JH-01-FQ-7387
  • JH-01-FQ- 2185
  • JH-01-FJ- 1793
  • स्टोन चिप्स लदे वाहन पकडे गए।

दलादली टीओपी

हाईवा वाहन संख्या

  • JH-01-N- 9988
  • JH-01-FN-2526
  • एक हाईवा और एक टर्बो में नंबर प्लेट नहीं लगा है। इन वाहनों में अवैध बालू लदे पकडे गए।

टुपुदाना थाना

टर्बो वाहन संख्या

  • JH-O1-AN-6799
  • इन वाहन में अवैध बालू लदे पकडे गए।

बेड़ो थाना

हाईवा वाहन संख्या

  • JH-01-FN- 3469
  • JH-07-J- 6346
  • इन वाहन में अवैध बालू लदे पकडे गए।

लापुंग थाना

टर्बो वाहन संख्या

  • JH-01-FV- 6923
  • JH-01-FR-9296
  • JH-01-CV- 5727
  • JH-01- AX -8026
  • एक वाहन का नबर प्लेट अस्पष्ट है। इन वाहनों में अवैध बालू लदे पकडे गए।

वाहन मालिकों, ड्राइवरों पर कारवाई

5 थानों में 15 वाहन एवं 45 अभियुक्तों पर FIR की कार्रवाई की जा रही है। विधि सम्मत धाराओं के तहत वर्णित वाहन मालिकों, ड्राइवरों एवं इसमें संलिप्त अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कानूनी कारवाई की जाएगी।

रोकने के लिए प्रशासन कृतसंकल्प

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा अवैध बालू उठाव की मिल रही शिकायत पर काफ़ी गंभीरता से इससे रोकने के लिए लगातार उनके दिशा-निर्देश पर अवैध बालू उठाव के रोक के लिए अभियान चला रखा है। प्रखंड़ों में भी इस सम्बंधित निर्देश दिए गए है। उन्होंने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा है, की अवैध बालू उठाव को रोकने के लिए जिला प्रशासन कृतसंकल्प है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX