Horoscope Today : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश नई दिल्ली
Spread the love

  • Horoscope Today : 10 दिसंबर, 2024

मेष

पारिवारिक जीवन में चल रहे कुछ महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे। व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। भविष्य के लिये बनायी योजनाओं पर भी कुछ सोच-विचार करेंगे। अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने में मदद भी मिलेगी। जीवन में परिवार, दोस्तों और जीवनसाथी की भूमिका को पहचानेंगे। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष

निवेश से जुड़े कुछ बेहतर मौके मिल सकते हैं। दिन योजना बनाने और फैसला लेने के लिए बहुत अच्छा है। पूरा ध्यान जिमेदारियों पर रखें। हर काम इमानदारी से पूरा करने की कोशिश करें। बेरोजगारों को रोजगार मिलने के योग है। दूसरों की परेशानियों को समझने की कोशिश करेंगे।

मिथुन

मन नये कार्यो को सीखने में लगेगा। बिजनेस में दो गुना वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। कामकाज को पूरी सावधानी से करें। दूसरों की हर संभव मदद करें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। लवमेट के लिए दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से कार्यों में सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए समय ठीक रहेगा।

कर्क

सोच को सकारात्मक रखें। जॉब स्विच करने का मन बना सकते हैं, इसके लिए अच्छे ऑप्शन भी मिलेंगे। महिलाएं घर के पुराने कामकाज निपटाने में सफल रहेंगी। रुठे हुए साथी को मनाने के लिए उसे मनपसंद गिफ्ट देंगे। कोई भी फैसला सोच–समझकर लें। काम में जल्दबाजी करने से नुकसान हो सकता है।

सिंह

बिजनेस में परिवार से सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र पर वाणी पर संयम बनाए रखें। करियर को लेकर मन में दुविधा होगी, लेकिन जल्द ही वह सॉल्व भी हो जायेगी। स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा, ड्राई फूड खाएं। बच्चों के साथ गेम खेलकर समय बिताएंगे। खर्चों पर कंट्रोल रखने की जरूरत है।

कन्या

मन घर और ऑफिस की दुनिया से बाहर निकल कर प्रकृति का आनंद लेने का करेगा। आर्थिक रूप से पुरानी बहुमूल्य चीज़ों के मोल-भाव पर लाभ होगा। अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए दिन अच्छा है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। प्रशासन सम्बन्धी काम कराने के लिए धैर्य से काम लेना होगा।

तुला

मन में नए-नए विचार आएंगे। बनाए प्लान में कोई बदलाव हो सकता है। बिजनेस में कुछ नया करने की इच्छा होगी। दिल की बजाय दिमाग से काम लें। व्यापार में आर्थिक लाभ होने से कर्ज से छुटकारा मिलेगा। ऑफिस में प्रमोशन होने के चांस बन रहे हैं। संगीत से जुड़े लोगों का समाज में नाम रोशन होगा।

वृश्चिक

प्रॉपर्टी में निवेश के लिए दिन अच्छा है। बड़े-बुजुर्गों की सलाह लाभकारी सिद्ध होगी। समाज कल्याण की तरफ भी रुझान होगा। शत्रु हराने का प्रयास करेंगे, लेकिन ठहर नहीं सकेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को विशेष सफलता हासिल होगी। ऑफिस में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा।

धनु

रुझान अध्यात्म की तरफ ज्यादा रहेगा। घर पर परिवरवालों के साथ धार्मिक कार्यों का आयोजन करेंगे। राजनीतिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। पड़ोसियों के बीच मान-सम्मान बढ़ेगा। शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। साइंस से जुड़े छात्रों के लिए दिन अच्छा है। बिजनेस में पिता को सहयोग करेंगे।

मकर

मन पूरे दिन प्रसन्न रहेगा। सीनियर्स के प्रति अच्छा व्यवहार बनाए रखें। छात्रों के लिए भी दिन अनुकूल रहने वाला है। अच्छे प्रदर्शन का प्रभाव आपके करियर पर स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। व्यापार में फायदे के आसार नजर आ रहे हैं। धन लाभ से रुके हुए काम पूरे करेंगे। काम बनते चले जायेंगे।

कुंभ

सामाजिक कार्यों में योगदान देंगे। कार्यक्षेत्र में उम्मीद के अनुसार कामयाबी हासिल होगी। बात बेस्ट फ्रेंड से हो सकती है। पारिवारिक मामलों में किसी बात को लेकर जीवनसाथी से वार्तालाप हो सकती है। दिन दूर की यात्रा करने से बचें। बिजनेस में निवेश के लिए सही समय की प्रतीक्षा करें।

मीन

घर पर किसी धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन करेंगे। संतान की करियर के लिए मन में चिंता बनी रहेगी। दोस्तों के साथ बाहर मौसम का लुफ्त उठा सकते हैं। ऑफिस में काम को लेकर बॉस तारीफ कर सकते हैं। हो सकता है प्रमोशन भी कर दें। नए लोगों के साथ संपर्क बनेगा।

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj