डीएवी आनंद स्वामी स्‍कूल के विजयी प्रतिभागियों का सम्मान

झारखंड
Spread the love

रांची। डीएवी आनंद स्‍वामी स्‍कूल में चित्रकला प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को 11 दिसंबर को विशेष प्रार्थना सभा के दौरान सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन स्कूल एरा एजुकेशनल मैगजीन ने किया था।

चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा पांचवी से सातवीं वर्ग तक के विद्यार्थि‍यों ने भाग लिया। कक्षा पांचवी के विजयी प्रतिभागी अनुष्का राज, परिधि कुमारी, अनीश कुमार और अनुकृति प्रिया थे। कक्षा छठी से आरव सिंह, आशी कुमारी और सोनाक्षी पुरस्कृत हुए। सातवीं कक्षा के मानस, सिद्धि कृष्णा और छाया कुमारी को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

सभी बच्चों को मुख्य अतिथि स्कूल की प्राचार्य एवं स्कूल एरा के प्रधान संपादक एनके मुरलीधर, संपादक सुनील कुमार श्रीवास्तव द्वारा सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय की मुख्य अध्यापिका श्रीमती रोशी वाधवानी ने कहा कि बच्चे प्रतिभा के धनी होते हैं। विद्यालय का परिवेश उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ाने और सम्मानित करने का काम करता है। ये विजयी प्रतिभागी अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा प्रदान करने वाले बनेंगे।

सम्मान समारोह में शिक्षक पीके मोहंती, वाईके दुबे, सुषमा ठाकुर, सुष्मिता मुख़र्जी, श्रावणी तिवारी, अर्चना बरनवाल आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX