नई दिल्ली। बड़ी खबर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से आई है, ग्रेटर कैलाश इलाके में शनिवार की शाम अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में बड़ी चूक हो गई। पदयात्रा के दौरान उनपर एक शख्स ने हमला करने की कोशिश की।
समय रहते वहां तैनात सुरक्षा टीम ने उसे तुरंत पकड़ लिया। व्यक्ति अरविंद केजरीवाल पर कोई तरल पदार्थ फेंकने की कोशिश कर रहा था। इस हमले का वीडियो भी सामने आया है, हालांकि दिल्ली के पूर्व सीएम सुरक्षित हैं।
जानकारी के अनुसार आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल दिल्ली चुनाव के मद्देनजर शनिवार को ग्रेटर कैलाश में पदयात्रा कर रहे थे। शाम के वक्त भीड़ के बीच से अचानक एक शख्स आया और उसने केजरीवाल पर तरल पदार्थ फेंकने की कोशिश की।
अपने ऊपर हमला होता देख केजरीवाल तुरंत पीछे हट गए, जिससे वे बच गए। वहां मौजूद पुलिस और बाकी सुरक्षा टीम ने उसे पकड़ लिया। वहां मौजूद लोगों ने उसकी दमभर पिटाई कर दी।
ये है वीडियो
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX