उपायुक्त ने फूड क्राफ्ट इंस्टीच्यूट को दिया 10 लाख रुपये का चेक

झारखंड
Spread the love

संजय यादव

देवघर। उपायुक्त विशाल सागर ने डीएमएफटी स्कीम के तहत फूड क्राफ्ट इंस्टीच्यूट में अध्ययनरत 20 छात्र-छात्राओं के‍ लिए 10 लाख 16 हजार 708 रुपये का फर्स्ट इन्स्टॉलमेंट प्रधानाचार्य को दिया। ज्ञात हो कि उपायुक्त की पहल के बाद संस्थान एवं जिला प्रशासन के बीच एक एमओयू हुआ है। इसके तहत डीएमएफटी स्कीम अन्तर्गत 20 छात्र-छात्राओं को फूड क्राफ्ट इंस्टीच्यूट में निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जा रही है।

इसके अलावे उपायुक्त ने संस्थान में वर्तमान समय में होटल मैनेजमेंट से संबंधित चार पाठ्यक्रमों में फूड प्रोडक्शन, बेकरी एवं कन्फेक्शनरी, फूड एंड बेवरेजेज और हाउसकीपिंग कोर्स की वस्तुस्थिति से अवगत हुए। संबंधित अधिकारियों व इंस्टीच्यूट के प्रधानाचार्य को निर्देशित किया कि व्यापक प्रचार-प्रसार के साथ ज्यादा से ज्यादा बच्चों को लाभान्वित करने का आदेश दिया।

मौके पर उप विकास आयुक्त नवीन कुमार, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, डीएमएफटी की टीम व इंस्टीच्यूट के बच्चे आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX