भाजपा को अपने ही सांसदों ने दिया झटका, जानें क्‍या है मामला

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्‍ली। विपक्षी दलों के भारी विरोध के बावजूद ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विधेयक लोकसभा में स्वीकार कर लिया गया। इसके पक्ष में 269 और विपक्ष में 198 वोट पड़े। हालांकि इस दौरान भाजपा को अपने ही सांसदों ने झटका दिया।

इस विधेयक के अनुसार ‘नियत तिथि’ 2029 में अगले लोकसभा चुनाव के बाद होगी। साथ ही एक राष्‍ट्र–एक चुनाव 2034 में शुरू होने की उम्मीद है।

वन नेशन वन इलेक्शन बिल पर वोटिंग के दौरान 20 से ज्यादा भाजपा सांसद गैरहाजिर रहे। सभी को पार्टी की ओर से नोटिस ने भेजकर जवाब मांगा गया है।

भाजपा ने अपने सभी लोकसभा सांसदों को सदन में मौजूद रहने के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया था। इसके बाद भी सांसद गैरहाजिर रहे।

भाजपा सांसदों की गैरहाजिर रहने के बाद भी एक राष्ट्र एक चुनाव विधेयक के पक्ष में 269 और विरोध में 198 सदस्यों ने वोट किया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX