विद्यालय में डॉ राजेंद्र प्रसाद और खुदीराम की जयंती मनी

झारखंड
Spread the love

दुमका। जरमुंडी स्थित कन्या मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक धनंजय कुमार की अध्यक्षता में भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद एवं युवा क्रांतिकारी खुदीराम बोस की जयंती मनाई गई। प्रधानाध्यापक एवं सभी शिक्षकों ने डॉ प्रसाद एवं खुदीराम बोस के तैल्यचित्र पर माल्यार्पण किया। उपस्थित सभी सदस्यों ने भी पुष्प अर्पित किया।

प्रधानाध्यापक ने कहा कि डॉ प्रसाद की सादगी और सच्चाई को सभी को अपनाना चाहिए। सहायक शिक्षक सुनेन्दु सरकार ने कहा कि हम सभी को बोस की देशभक्ति, ईमानदारी, सत्यता और कर्तव्यनिष्ठता को आत्मसात करना चाहिए।

मौके पर वरीय शिक्षक अनिल कुमार शाही, निरंजन कुमार साह, संगीता कुमारी, रंजन रानी, पुनीत कुमार, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष विनय कुमार शर्मा, संयाजिका अंजू देवी, चांदनी देवी, पुतुल देवी इत्यादि उपस्थित हुए।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX