- जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कोषागों के कार्यों की समीक्षा की
पलामू। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि रंजन की अध्यक्षता में सोमवार को पांचो विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी, विभिन्न कोषांग व उनके प्रभारी पदाधिकारियों की बैठक हुई। मौके पर उपायुक्त एक-एक कर सभी कोषांगों द्वारा किये जा रहे कार्यों से अवगत हुए।
इसमें मुख्य रूप से ईवीएम/वीवीपैट कोषांग, सामग्री कोषांग, वाहन कोषांग, एमसीसी सेल, निर्वाचन कोषांग, पोस्टल बैलेट सेल, सेवा मतपत्र, मीडिया कोषांग आदि की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने 3 नवंबर को होम वोटिंग व सुविधा केंद्र पर हुए मतदान से संबंधित पूरी जानकारी ली। पांचो विधानसभा में वोटर इनफार्मेशन स्लिप के वितरण की भी जानकारी ली।
उपायुक्त ने सभी से स्पष्ट रूप से कहा कि निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में छोटी लापरवाही को भी बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। इस दिशा में आवश्यक हो जाता है कि पूरी चुनाव प्रक्रिया में निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन हो। बैठक में उन्होंने सेक्टर पदाधिकारी का तामिला, स्वीप गतिविधियों की भी जानकारी ली।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बीएलओ को असिस्ट करने को लेकर रहने वाले जो वालंटियर्स को प्रशिक्षित करने पर बल दिया। इसी तरह जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री रंजन ने अन्य कई बिंदुओं पर भी समीक्षा करते हुए कई निर्देश दिये।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj