हरियाणा संघ की आम सभा में संविधान सर्वसमति से पारित

झारखंड
Spread the love

रांची। हरियाणा संघ की आम सभा महाराजा अग्रसेन भवन के सभागार में 24 नवंबर को हुई। इसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष रमेश चंद्र शर्मा ने की। मौके पर मुख्य रूप से प्रस्तावित संविधान पर चर्चा की गई।

अध्यक्ष रमेश चंद्र शर्मा ने सदस्यों का स्वागत व अभिनंदन किया। बैठक का संचालन मंत्री विनोद जैन ने किया। आम सभा की बैठक की कार्यवाही को उपमंत्री प्रमोद सारस्वत ने पढ़ा। सदस्यों ने सर्वसम्मति से पुष्टि की।

बैठक का संचालन करते हुए मंत्री विनोद जैन ने संविधान कमेटी द्वारा बनाए गए प्रस्तावित संविधान को आम सभा में रखा। सदस्यों के सुझाव व विचार विमर्श के बाद कुछ संशोधनों के साथ संविधान को सर्वसम्मति से पारित किया गया।

अध्यक्ष रमेश चंद शर्मा व मंत्री विनोद जैन ने बताया सभा ने जो संविधान पारित किया है, उसे आज से लागू कर दिया जाएगा। वर्तमान सत्र के पदधारी इसी संविधान के अनुरूप हरियाणा संघ के कार्यक्रमों को संचालित करेंगे।

धन्यवाद संघ के उपाध्यक्ष अरुण शर्मा ने किया। बैठक में उपाध्यक्ष लक्ष्मी चंद दीक्षित, अरुण शर्मा, कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, कमल शर्मा, सोमदत्त शर्मा, सुनील गुप्ता, गोविंद अग्रवाल, हरि कनोडिया, राजेश कौशिक, श्याम सुंदर गोयल, अमित शर्मा, महेंद्र प्रसाद वर्मा, दयानंद शर्मा, आलोक अग्रवाल, नंद किशोर आर्य, मैनपाल शर्मा, वेद प्रकाश छापड़िया सहित अन्‍य सदस्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX