राष्ट्रीय कुड़ुख कार्यशाला 11 से 13 अक्टूबर तक भोपाल में

झारखंड
Spread the love

  • झारखंड सहित कई राज्‍यों से लगभग 250 प्रतिभागी लेंगे भाग

रांची। राष्ट्रीय कुड़ुख कार्यशाला 11 से 13 अक्टूबर तक भोपाल में होगा। आदिवासी लूर अड्डा, रांची में कुड़ुख लिटरेरी सोसायटी ऑफ इंडिया – नई दिल्ली के अध्यक्ष सह जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा संकाय (रांची विश्वविद्यालय) के पूर्व समन्वयक की अध्यक्षता में कार्यशाला को लेकर आवश्यक बैठक हुई। इस कार्यशाला में झारखंड, बिहार, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, असम, अंडमान-निकोबार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली व कोलकाता चैप्टर से लगभग 250 कुंड़ुख भाषा के साहित्यकार, प्रोफेसर, बुद्धिजीवी, शिक्षक, भाषा प्रेमी शामिल होंगे।

भोपाल (मध्य प्रदेश) के ऑडिटोरियम ‘कैंपियन स्कूल’ में आयोजित इस कार्यशाला में साहित्यिक गतिविधि, कुंड़ुख भाषा को संविधान के आठवीं अनुसूची में शामिल करने, कुड़ुख शोध पत्रिका का विमोचन, कुँड़ुख पुस्तकों का लोकार्पण के साथ-साथ भाषा संस्कृति के संरक्षण व संवर्द्धन पर विचार-विमर्श होगा।

डॉ हरि उरांव ने बताया कि कार्यशाला में झारखंड चैप्टर से 61 भाषा प्रेमी शामिल हो रहे हैं। इसमें रांची विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेज व विभाग से सहायक प्राध्यापक डॉ. बन्दे खलखो, प्रो. धीरज उरांव, प्रो. कीर्ति मिंज एवं शोधार्थी सुखराम उरांव, लखन उरांव, प्रियंका उरांव, लक्ष्मण उरांव, जगदीश उरांव, पुष्पा किस्पोट्टा, पुष्पा तिग्गा, गणेश उरांव व छात्र-छात्राएं शामिल हैं। सभी 8 अक्टूबर की शाम 8 बजे हटिया स्टेशन से प्रस्थान करेंगे।

बैठक में मुख्य रूप से प्राध्यापक डॉ. बन्दे खलखो, प्रो. कीर्ति मिंज, शिक्षक विजय कुमार यादव एवं शोधार्थी सुखराम उरांव, लखन उरांव, प्रियंका उरांव, लक्ष्मण उरांव, कृष्णा उरांव, जगदीश उरांव एवं छात्र-छात्राओं में करमा उरांव, रविंद्र उरांव उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj