रांची। कलश स्थापना एवं शारदीय नवरात्र के शुभ आगमन पर महिलाओं ने मस्तक पर कलश और नारियल रखकर छप्पन सेट मंदिर परिसर से 3 अक्टूबर को कलश यात्रा निकाली। सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति 56 सेट के मुख्य संरक्षक आलोक कुमार दूबे, संरक्षक कपिलदेव सिंह, अध्यक्ष गौतम दूबे ‘गोपी’ के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ।
यह यात्रा तुलसी चौक, अम्बेडकर चौक, विवेकानंद चौक होते हुए बटम तालाब पहुंची। बटम तालाब से जल भर कर और संकल्प कर मां दुर्गे के संगीतमय भजन पर झूमते नाचते गाते राजेंद्र चौक, गोरखा चौक होते हुए वापस मंदिर परिसर पहुंची। यहां पंडित उदय शंकर मिश्र ने मंत्रोच्चार एवं कमेटी की ओर से मुख्य जजमान विकास कुमार के ने कलश छप्पन सेट मंदिर परिसर में स्थापित कर माता का आह्वान किया गया।
समिति के मुख्य संरक्षक आलोक कुमार दूबे ने कहा कि देवी दुर्गा का नव दिवसीय पर्व कलश स्थापना के साथ आज से शुरू हो रहा है। नेपाल हाउस डोरंडा में कार्यरत सरकारी कर्मचारियों द्वारा आज से 61 वर्ष पूर्व छोटे रूप में नवरात्रि की पूजा प्रारंभ की गई थी, जो आज बड़े रूप में लगातार जारी है। सेवानिवृत्त होने के बाद भी यहां से चले गए लोग अपने परिवार के साथ 56 सेट डोरंडा प्रांगण में उपस्थित होकर पूजा देखने अवश्य आते है।
आलोक दूबे ने बताया 56 सेट डोरंडा मंदिर परिसर में मां दुर्गा की मूर्ति को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मां दुर्गा के साथ भगवान गणेश, कार्तिक भगवान, सरस्वती माता भी विराजमान होते हैं।
समिति के अध्यक्ष गौतम दूबे ‘गोपी’ ने कहा 10 दिनों तक पूरे भक्ति भाव से त्योहार संपन्न कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि कलश स्थापना के साथ पहले पूजा मां शैलपुत्री की विधि विधान के साथ आराधना की गई। खीर और पुआ का भोग लगाया गया।
कलश यात्रा और पूजन कार्यक्रम में गुड़िया सिंह,शोभा सिंह, छाया अम्बष्ट, प्रियंका तिवारी, खुशबू झा, पुष्पांजलि सिंह, निशा कुमारी, मनोज सिंह,मेंहुल दूबे,अभिषेक कुमार, विजय गुप्ता, अश्विनी कुमार, दिलीप पांडे, दीपक ठाकुर, मुकुंद नेपाली, गोपाल छेत्री अजय थापा, नवनीत कुमार, विवेक सिंह, शशि कांत, रविन्द्र कुमार, रोहित कुमार सहित अन्य भक्त शामिल थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj