स्वामी सहजानंद ब्रिजफोर्ड स्कूल में मना दशहरे का उत्‍सव

झारखंड
Spread the love

रांची। स्वामी सहजानंद ब्रिजफोर्ड स्कूल, धुर्वा में नवरात्रि और दशहरे का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। छात्रों ने विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छोटी-छोटी बच्चियों ने नवदुर्गा के रूपों को आकर्षक तरीके से प्रस्तुत किया।

बच्‍चों की प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों ने बहुत ही सुंदर रामलीला का प्रदर्शन किया। विद्यालय प्रांगण में डांडिया और गरबा के नृत्य ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। छात्रों की ऊर्जा और उत्साह ने वातावरण को जोश से भर दिया।

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती गुंजन भसीन ने सभी बच्चों को देवी दुर्गा के नौ रूपों के बारे में बताया। उन्होंने कहा, दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह हमें सिखाता है कि सच्चाई और न्याय की जीत होती है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj