- पांच दिवसीय ऑरिएंटेशन एवं इंडक्शन ट्रेनिंग प्रोग्राम के चौथे दिन पीएलवी को किया गया प्रशिक्षित
रांची। झालसा के निर्देश और न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष, डालसा के अंतर्गत 40 कोर्ट बिल्डिंग व्यवहार न्यायालय के सभागार में नव चयनित पीएलवी को चौथे दिन बच्चों से संबंधित कानून पर प्रशिक्षित किया गया। पांच दिवसीय ऑरिएंटेशन एवं इंडक्शन ट्रेनिंग प्रोग्राम के अंतर्गत उन्हें प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
प्रशिक्षण के चौथे दिन प्रथम सत्र में रांची सीडब्ल्यूसी के सदस्य विनय कुमार श्यामा एवं सुश्री अंशु माला ने बच्चों से संबंधित कानून किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम, 2015, बाल श्रम (निषेध और विनियमन) अधिनियम, 1986, गुमशुदा बच्चे, कारखाना अधिनियम, 1948, बाल विवाह निषेध अधिनियम, 2006 विषयों पर पीएलवी को प्रशिक्षित किया।
अधिवक्ता मध्यस्थ श्रीमति नीलम शेखर एवं विशेषज्ञ मध्यस्थ श्रीमति अरूणा प्रकाश ने लिंग केंद्रित कानून/महिला कानून – समान पारिश्रमिक अधिनियम 1976, मातृत्व लाभ अधिनियम 1961, घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005, गर्भ का चिकित्सीय समापन अधिनियम 1971, गर्भधारण पूर्व एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीक (लिंग चयन प्रतिषेध) अधिनियम 1994, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न एवं दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961 आदि विषयों पर पीएलवी को प्रशिक्षण दिया।
सहायक डालसा, रांची श्रीमति कौशिकी गुहा ने किए गए कार्य का विवरण कैसे बनाए रखें, पीएलवी द्वारा कार्य रजिस्टर के निर्धारित प्रारूप, पीएलवी द्वारा किए गए कार्य का मूल्यांकन आदि विषयों पर जानकारी दी।
प्रशिक्षण के दूसरे सत्र में विशेषज्ञ मध्यस्थ प्रकाश चंद्र उरांव ने एससी एवं एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 और नागरिक अधिकार संरक्षण अधिनियम 1955 के बारे में जानकरी दी।
अंत में एलएडीसीएस सहायक सौरभ कुमार पांडे एवं वीरेंद्र प्रताप ने बीएनएस धारा 79, 74, 64, 80, 87, 85, 82 एवं निःशुल्क कानूनी सहायता से संबंधित महत्वपूर्ण प्रावधान और डायन प्रथा निवारण अधिनियम के बारे में बताया।
नव चयनित सभी 164 पीएलवी को रांची व्यवहार न्यायालय का भ्रमण कराया गया। न्यायालयों में चल रहे कामकाज के बरे में बताया गया। पीएलवी को लोक अदालत के बारे में भी जानकारी दी गयी।
इस अवसर पर अधिवक्ता मध्यस्थ श्रीमती नीलम शेखर एवं विशेषज्ञ मध्यस्थ श्रीमती अरूणा प्रकाश, श्रीमती कौशिकी गुहा, सहायक डालसा, रांची, विशेषज्ञ मध्यस्थ प्रकाश चंद्र उरांव, अधिवक्ता वीरेंद्र प्रताप, सौरभ पांडे, अधिवक्ता नित्यानंद सिंह एवं नव चयनित 164 पीएलवी समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj